हल्द्वानी: यहां देर रात पेड़ से टकराई कार, 01 की मौत, 02 घायल
हल्द्वानी। यहां मंडी बाईपास पर देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर के बीचोबीच पेड़ से टकरा गई। इस दौरान हादसे मेें कार में सवार फायरमैन की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी और सीओ ने मौके का मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार नानकमत्ता बिछुवा निवासी नितिन सिंह राणा 32 वर्ष पुत्र अरविंद सिंह फायर स्टेशन हल्द्वानी में तैनात था। बताया जा रहा है कि फायरमैन के बैरक में मिलने के लिए उसके दो रिश्तेदार कार से आए थे। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे नितिन विभाग की डाक लेने के लिए एसएसपी कैंप कार्यालय जा रहा था। इस दौरान रिश्तेदारों के कहने पर फायरमैन उनकी कार यूके 06एएम 9405 में सवार हो गया।
कार फायर ब्रिगेड कार्यालय से आगे घुमावदार मोड़ की तरफ जा रही थी। इस बीच चालक नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद कार डिवाइडर पर चढऩे के बाद बीचोबीच पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद विभाग के अन्य जवान मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें एसटीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने फायरमैन नितीन राणा को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायल साथियों रिशू और अनुराग सिंह को पुलिस ने एसटीएच में भर्ती कराया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!