हल्द्वानी: यहां देर रात दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी- लालकुआं पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हुई है जबकि दूसरा बाइक सवार की हालत चिंताजनक बनी हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को 108 सेवा से अस्पताल भेजा जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित किया है। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग के गोरापढ़ाव कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास आमने सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए दोनों घायल काफी देर तक हाइवे पर तड़पते रहे. स्थानीय लोगों ने 108 सेवा को सूचना दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई जहां राजेश पुत्र सेवाराम मूलनिवासी उत्तर प्रदेश पीलीभीत की मौत हो गई। जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के नाम सुमित है जो हिमालय फार्म का रहने वाला है.
मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का कहना है कि मृतक मूल रूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो हल्द्वानी में गोला नदी में गाड़ी चलाने का काम करता था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश