हल्द्वानी: मधुकर, कुनाल व बृजेश ने ली भाजपा की सदस्यता, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट रहे मौजूद
हल्द्वानी। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. साथ ही अपना जनाधार लगातार बढ़ा रही है. कई दिनों से लोग अपनी पार्टी छोड़ बीजेपी ज्वॉइन कर रहे हैं. इसी कड़ी में हल्द्वानी में बुधवार को पूर्व युवा व्यापार मंडल महामंत्री मधुकर बनौला, युवा व्यापार मंडल सोशल मीडिया प्रभारी वह वार्ड नंबर आठ नवाबी रोड से समाजसेवी पार्षद प्रत्याशी कुनाल गोस्वामी, एवं पूर्व प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल एडवोकेट बृजेश सिंह बिष्ट ने नैनीताल सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश