हल्द्वानी: यहां एक लाख रूपये के साथ सट्टा किंग साथियों संग गिरफ्तार
हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल मे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाये जाने एवं जुआ/सट्टा आदि खेलने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही हेतु जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्गत दिशा निर्देश के क्रम में हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी तथा श्रीमती संगीता सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में एसओजी और थाना पुलिस टीम द्वारा मंगल पड़ाव क्षेत्र के अम्बेडकर नगर गली से 03 अभियुक्तों को लाखों की सट्टा पर्ची के साथ सार्वजनिक स्थान पर हारजीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण
- अभिमन्यु सागर उर्फ सन्नी पुत्र स्व0 मोहन लाल सागर निवासी अम्बेडकर नगर मंगलपड़ाव हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र- 40 वर्ष।
- गुलशन कुमार सागर पुत्र बनवारी लाल सागर निवासी अम्बेडकर नगर मंगलपड़ाव हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र- 29 वर्ष।
3.देव सक्सेना पुत्र अशोक सक्सेना निवासी अम्बेडकर नगर, मंगलपड़ाव थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र- 20 वर्ष।
बरामदगी– 1,01,190/रूपये व सट्टा पर्ची।
गिरफ्तारी टीम
▪️उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल–चौकी मंगलपड़ाव।
▪️कानि0 257 ना0पु0 अरूण राणा–चौकी मंगलपड़ाव।
▪️हे0कानि0 ललित कुमार – (एसओजी)।
▪️कानि0 चन्दन नेगी– (एसओजी)।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश