हल्द्वानी: यहां किन्नर से शादी के बाद पिता-बेटे और भाइयों के बीच मारपीट
हल्द्वानी। शहर में एक बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। किन्नर से शादी करने पर जमकर बवाल हो गया। युवक के किन्नर के साथ शादी करने के बाद पिता-पुत्र में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष को किसी तरह शांत करवाया।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी एक युवक ने किन्नर से शादी कर ली और उसके साथ घर छोड़कर निकल गया। यह बात सुनते ही युवक के पिता और दो भाई उसे रोकने के लिए पीछे दौड़े। सिंधी चौराहे के पास उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इस बीच युवक ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि ‘मैंने शादी की है इससे। यह मेरी पत्नी है।’ युवक के पिता और भाइयों ने जब उसे जबरन घर ले जाने की कोशिश की तो युवक ने मारपीट शुरू कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। कुछ देर बाद युवक किन्नर को साथ लेकर चला गया और उसके पिता और दोनों भाई भी घर लौट गए। यह युवक और उसके पिता शहर में ही अलग-अलग विभाग में कर्मचारी हैं। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश