हल्द्वानी : एमबी इंटर कॉलेज परिसर में लगेगा रोजगार मेला, नामी कंपनी में मिलेगी जॉब
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट के प्रयासों से आगामी 29 मई सोमवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनी क्वेस्कॉर्प (Quess Corp) द्वारा विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए बेरोजगार युवकों के चयन किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि देश भर की विभिन्न कंपनियां 500 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने युवाओं से इस भर्ती मेले में पहुंचकर अपने लिए रोजगार के अवसर तलाशने की अपील की है।
केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि आगामी 29 मई को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस रोजगार मेले में भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं, स्नातक, परास्नातक, बीबीए, एमबीए, बीटेक, पैरामेडिकल तथा आईटीआई उत्तीर्ण एवं अन्य तकनीकी योग्य धारक जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष की होगी अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 500 लोगों को रोजगार इस रोजगार मेले के माध्यम से दिया जाएगा भारत की प्रसिद्ध कंपनी क्वेस्कॉर्प द्वारा युवाओं के साक्षात्कार कर उन्हें विभिन्न कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश