हल्द्वानी: पैरोल पर छूटा पत्नी का हत्यारा, अब बेटी को दी जान से मारने की धमकी
हल्द्वानी। एक बेटी ने अपने ही पिता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पर हत्या का आरोप है. पिता पर अपनी ही पत्नी यानी कि पीड़िता की मां की हत्या का आरोप है. पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, तल्ली हल्द्वानी में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसके पिता सुखदेव सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी है. पीड़िता ने बताया कि 2018 में सुखदेव सिंह ने उसकी मां की हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड की चश्मदीद गवाह होने के चलते उसने और उसकी मौसी ने अदालत में सुखदेव के खिलाफ गवाही दी थी. सुखदेव सिंह हत्या के इस मामले में चमोली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. वह पैरोल पर बाहर आया था.
अपनी माता के निधन पर 26 जनवरी तक सुखदेव सिंह पैरोल पर था. वह अपने गांव उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में थाना न्यूरिया गया था. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान सुखदेव सिंह ने उसे फोन किया और जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिता से उसे जान का खतरा है.
पीड़िता का कहना है कि 26 जनवरी को सुखदेव हल्द्वानी पहुंचा और संजू जायसवाल नाम के व्यक्ति को उनके घर भेजकर मिलने के लिए बुलाया था. तहरीर मिलने के बाद हल्द्वानी के कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने कहा की शिकायत के आधार पर सुखदेव सिंह पर धमकी देने के अपराध में केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश