हल्द्वानी: सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती का ग्रामवासियों ने किया स्वागत, बिजली-पानी-सड़क की समस्याएं रखीं सा
हल्द्वानी। फुलचौड़ बंदोबस्ती में शनिवार को पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती का ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क और स्कूलों से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं।
सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने आश्वासन दिया कि ग्रामसभा की सभी समस्याओं को शीघ्र ही सांसद अजय भट्ट के समक्ष रखा जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कराया जाएगा।

इस मौके पर ग्राम प्रधान अर्चना पडियार, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कोरंगा, भाजपा नेता मयंक नेगी, मानसिंह कोरंगा, किशन खड्का, आलोक कुमार कांडपाल, हिम्मत सिंह बोरा, ईश्वर सिंह जीना, गोपाल सिंह रौतेला, मथुरा सिंह अधिकारी, गंगा सिंह बिष्ट, नरेश चंद्र जोशी, अजीत सिंह रौतेला, राम सिंह, महेश अवनी, रमेश चंद्र, प्रेम सिंह रावत, चंदन सिंह रावत, दिलीप चंद्र समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और मातृशक्ति मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!