हल्द्वानी: यहां प्रॉपर्टी के लिए भतीजा बना हत्यारा, चाची को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवाबी रोड कुलियालपुर में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां एक भतीजे ने अपनी चाची का चाकू से गला रेत दिया. गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसको डॉक्टर नहीं बचा सके. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार, कुलियालपुर में गुप्ता परिवार रहता है. पिछले कई दिनों से उनके परिवार में विवाद चल रहा है. हमला करने वाले आरोपी का नाम गौरव गुप्ता है. बताया जा रहा है कि गौरव गुप्ता का अपने भाइयों के साथ विवाद चल रहा था. उसकी चाची कुसुम गुप्ता भाइयों के बीच में पड़कर मामले को सुलझाने में लगी हुई थी. इससे गौरव गुप्ता नाराज चल रहा था. बताया जा रहा की तीन दिन से गौरव गुप्ता घर में नहीं था।
सोमवार सुबह गौरव गुप्ता अपनी चाची के घर में पहुंचा. उसने अचानक चाची पर हमला कर दिया. गौरव ने बेरहमी से चाकू से चाची कुसुम गुप्ता का गला रेत दिया. इसी दौरान कुसुम गुप्ता के पति दूध लेकर लौटे तो उन्होंने गौरव गुप्ता को कुसुम गुप्ता का गला काटते देख लिया. उन्होंने हल्ला मचाया तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ. कुसुम गुप्ता के पति ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस घायल कुसुम गुप्ता को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई. हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में कुसुम गुप्ता का इलाज चल रहा था. काफी प्रयास करने के बावजूद डॉक्टर महिला को बचा नहीं सके और उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गौरव गुप्ता फरार चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश