हल्द्वानी: यहां स्कूटी के टायर में साड़ी फंसने से खाई में गिरी नवविवाहिता, मौत
हल्द्वानी। स्कूटी के पिछले टायर में साड़ी फंसने से नवविवाहिता 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे खाई से निकाला और फिर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को किशन और अनीता हैड़ाखान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने स्कूटी से गए थे। शाम साढ़े छह बजे लौटते समय पसोली गांव के पास अनीता की साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंस गई। इस पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और अनीता लुढ़कते हुए सड़क से नीचे 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जबकि किशन भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद अनीता को खाई से निकाला गया। उसके बाद पति-पत्नी को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया।
मूलरूप से बहेड़ी (बरेली) और हाल देवीपुरा चोरगलिया निवासी किशनलाल कश्यप की शादी आठ महीने पहले रामपुर के हरदासपुर निवासी 20 वर्षीय अनीता से हुई थी। किशन पेंटर है। वह घरों में पुताई का काम करता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश