हल्द्वानी: बनभूलपुरा हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक सहित नौ लोग भगोड़ा घोषित, अब संपत्ति होगी कुर्क
हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक घटना के बाद से फरार चल रहा है. इसके अलावा हल्द्वानी हिंसा के 9 अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं पुलिस की कई टीमें उसको पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है उसके बावजूद अब्दुल मलिक और उसके अन्य साथी पुलिस के हाथ नहीं आया ऐसे में पुलिस ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर अब्दुल मलिक सहित नौ लोगों की संपत्ति कुर्की करने के आदेश न्यायालय से ले लिया है।
पुलिस ने अब्दुल मलिक को भगोड़ा घोषित कर दिया है डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र रावत ने बताया कि अब्दुल मलिक सहित अन्य लोगों के संपत्ति के कुर्की की कार्रवाई के लिए सेशन कोर्ट मैं आवेदन किया गया था जिसके बाद न्यायालय के आदेश के बाद अब सभी की संपत्ति को धारा 83 का तहत कुर्क की जाएगी।
उन्होंने कहा की अब्दुल मलिक के खिलाफ पहले ही नॉन अवेलेबल वारंट जारी किया गया था धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा की मुनादी कराई गई है.डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र रावत ने बताया की फरार मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की तलाश में अलग-अलग टीमें लगी है और पुलिस की कई टीम में विभिन्न राज्यों में अब्दुल मलिक सहित फरार अन्य दंगाइयों को गिरफ्तार करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं.वहीं इन फरार उपद्रवी के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत 9 नामजद उपद्रवियों के लिए कुर्की के आदेश जारी कराए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश