हल्द्वानी: मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे को लगा गहरा सदमा, हुई मौत,…परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे को गहरा सदमा लगा। वही तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों को सौप दिया हैं।

मूलरूप से बाजपुर निवासी रिकी सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र बच्चन सिंह मुखानी के बजूनियाहल्दू में घनश्याम के यहां रहकर मजदूरी करता था। बीते सोमवार देर शाम रिकी के पास घर से फोन आया। फोन करने वाले ने रिकी सिंह की मां की मृत्यु होने की जानकारी दी। यह खबर सुनते ही रिकी सिंह को गहरा सदमा लगा । उसकी तबीयत बिगड़ गई। मकान मालिक ने उसे घर के आंगन में बेसुध पड़ा देखा तो तुरंत एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वही एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad