हल्द्वानी : यहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, 4 घायल
हल्द्वानी। देर रात दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हुई है, चार युवक गंभीर रूप से घायल है घटना हल्द्वानी कालाढूंगी रोड भाखड़ा नदी के पास जंगल का कहां है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई जबक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कालाढूंगी थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि रविवार देर रात रात भाखड़ा नदी के पास जंगल में दो बाइक की टक्कर हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां एक बाइक में 22 वर्षीय विवेक कुमार निवासी रांकड़ पतलिया कोटाबाग और दीपू सवार थे। जबकि दूसरी बाइक में शुभम भंडारी भंडारी निवासी वार्ड छह कालाढूंगी, अंकित निवासी पूरनपुर और मो. साद निवासी कालाढूंगी सवार थे।
घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां डाॅक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है, जिनका का इलाज चल रहा है। मृतक युवक विवेक कुमार की तीन साल पहले शादी हुई थी जिसकी डेढ़ साल की बेटी है वह शादी समारोह में डीजे बजाने का काम करता था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश