हल्द्वानी: वनप्लस शोरूम में एक करोड़ से अधिक मोबाइल चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, इस गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां वन प्लस मोबाइल शोरूम से हुए लाखों के मोबाइल चोरी का मामला डीआईजी नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा किया। घोड़ासहन गिरोह के 2 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, गैंग के 8 शातिर चोर अब भी फरार है।

घटना का खुलासा करते हुए आज पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉक्टर नीलेश आनंद भरणे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि नैनीताल रोड चर्च कम्पाउण्ड के पास स्थित वन प्लस मोबाईल शोरूम में अज्ञात चोरों द्वारा नकबजनी किये जाने का मामला दुकान मालिक विष्णु खण्डेलवाल पुत्र आनन्द प्रकाश खण्डेलवाल निवासी ट्रस प्रकाश एकले बाईपास रोड आगरा हाल चर्च कम्पाऊण्ड नैनीताल रोड की लिखित तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया था इस घटना में शोरूम का शटर ऊपर उठाकर और दुकान के अन्दर रखी अलमारी तोड़कर अल्मारी में रखे लगभग 163 मोबाईल ONE PULS एवं गल्ले में रखे लगभग डेढ लाख रूपये नकदी चोरी कर ली थी जिसकी विवेचना हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के द्वारा विवेचना उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव के सुपुर्द की गयी।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण

डॉ० नीलेश जानन्द भरणे, पुलिस उप महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के द्वारा क्षेत्र में हुई मनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने व घटना का खुलासा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । थी पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा स्वयं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अधीनस्थों को अतिशीघ्र उक्त चोरी की घटना का खुलासा करने तथा मंलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीम गठित की गयी । श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री भूपेन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में 05 टीमें गठित की गयी।

1-प्रथम टीम को अभियुक्तों की तलाल, मुरागरसी हेतु दिल्ली रवाना किया गया।
2- द्वितीय टीम को अभियुक्तों की तलाश सुरागरसी हेतु पीलीभीत, गोरखपुर, बिहार राज्य रवाना किया संग्रह।
3- तृतीय टीम अभियुक्तों की तलाश सुरागरसी हेतु हल्द्वानी, उधमसिंहनगर, काशीपुर, दिल्ली रवाना किया गया।
4-चतुर्थ टीम को अभियुक्तों की तलाश करने हेतु मुरादाबाद रवाना किया गया।
5-पाँचवी टीम को क्षेत्र में लगे सीसीटीवी/ सर्विलांस का भली -भांति से अवलोकन करने हेतु लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण

उपरोक्त सभी टीमों के टास्क देते हुए रवाना किया गया । गठित पुलिस टीमों के द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर प्रथम दृष्टिया उक्त चोरी की घटना में घोड़ासहन गैंग की संलिप्त्ता प्रकाश में आयी एवं सीसीटीवी में नजर आ रहे संदिग्धों के विषय में मोतीहारी बिहार व दिल्ली की टीमों को अवगत कराया गया पुलिस द्वारा घटना के 24 घण्टे के भीतर ही चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया था । उक्त शातिर गैंग चोरी की घटना को अन्जाम देने के बाद चोरी का माल अपने अन्य साथियों के माध्यम से नेपाल भेज देते हैं और स्वयं अलग- अलग जगहों को चले जाते हैं जिनकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है ।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि वे दोनों घोड़ासहन के जीतू गैंग के सदस्य हैं इनके द्वारा बताया गया है कि हमारे गैंग में 8 से 10 आदमी हैं हमारे गैंग में से मोबिन, राजन व नईमुद्दीन जहाँ घटना करनी होती हैं वहाँ 2-3 दिन पहले रैकी कर लेते हैं हम लोगों ने दि0 01/09/2022 को इन्दौर के घड़ी के शोरूम में चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया था जहाँ से मिले माल को जीतू ने अपने अलग से बेचने के लिए निकालकर अपने पास रख लिए बाकी फोन से भरा बैग जीतू के बताये अनुसार डा0 निजामुद्दीन देवान को मोतीहारी बिहार में दे दिया उसके बाद हम लोग अलग – अलग जगह घूम रहे थे मैं और विक्रम जीतू के बताये अनुसार फिर से काशीपुर व रामनगर में बड़े मोबाईल शोरूम की रैकी करने के लिए आये थे और रैकी करने के बाद दिल्ली जीतू के कमरें में जाने वाले थे परन्तु पुलिस ने पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण

बरामदगी
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के कब्जे से हल्द्वानी शोरूम से चोरी किए गए 06 मोबाइल फोन कीमत लगभग (2 लाख 64,000 हजार)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad