हल्द्वानी: यहां पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने स्मैक तस्करी का खुलासा करते हुए उधम सिंह नगर के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 102 ग्राम स्मैक बरामद की है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काठगोदाम थाना पुलिस खेड़ा चौकी पर चेकिंग अभियान चला रही थी। वहां एक बाइक सवार को रोक कर जब उससे पूछताछ की गई तो बाइक सवार घबरा गया। बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर 102 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम आरिफ है। वो दरऊं उधमसिंह नगर का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी में राज मिस्त्री का काम करता है जो अधिक कमाई के लालच में गांव के रहने वाले एक गुड्डू नाम के व्यक्ति से स्मैक को खरीद कर सप्लाई करने का काम करता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी दिनों से स्मैक की तस्करी कर रहा है।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बरामद स्मैक की कीमत करीब दस लाख रुपए बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के बयानों के आधार पर गुड्डू नाम के आरोपी के खिलाफ भी मामला पंजीकृत किया जा रहा है, जो स्मैक की सप्लाई करता है।


महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल