हल्द्वानी: पुलिस कांस्टेबल ने बैरक में लगाई फांसी, हुई मौत
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस अफसर मौके पर, पहुंच गए हैं।
पुलिस के मुताबिक भोटियापड़ाव चौकी में तैनात सिपाही दलीप बोरा ने आज मेडिकल चौकी स्थित बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 52 साल का था।
पुलिस के मुताबिक वह कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वह अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज