हल्द्वानी: यहां पुलिस ने कार से बरामद की तीन किलो चरस, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने एक व्यक्ति को 3 किलोग्राम से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत लगभग 03 लाख 14 हजार रुपये आंकी गई है।

दरअसल, ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान के अंतर्गत पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है, इसी दौरान थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में खेड़ा तिराहा गोलापार के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK04TB-5996 अर्टिगा कार को चैक करने पर वाहन चालक के कब्जे से कुल 03 किलो 14 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चालक नंदन सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम बेडीचुला थाना मुक्तेश्वर उम्र 42 को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया है।

पूछताछ में नंदन सिंह ने बताया कि उसने यह चरस देवीधुरा, चंपावत से एक अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त की थी और इसे हल्द्वानी रोडवेज में बेचने के लिए ले जा रहा था। उसके खिलाफ काठगोदाम थाने में धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस

इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह कार्यवाही पुलिस टीम की लगन और समर्पण को दर्शाती है और नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को मजबूत करती है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत: 3 लाख 14 हजार रुपये है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खेड़ा काठगोदाम मनोज कुमार, कांस्टेबल संतोष सिंह, कांस्टेबल टीकाराम, कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad