हल्द्वानी: गौला नदी के तेज बहाव में फंसे युवक को पुलिस ने रेस्क्यू किया, सकुशल निकाला
हल्द्वानी। गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से रानीबाग में गौला नदी के टापू में फंसे युवक को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षित रेस्क्यू किया और सकुशल से निकाल लिया।
एसएसपी पंकज भट्ट ने अधीनस्थों को मानसून सीजन में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि इस दौरान किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इस बीच काठगोदाम थाना पुलिस को सूचना मिली कि रानीबाग के समीप गौला नदी में पानी के बीच टापू के बीच एक युवक फंस गया है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओ प्रमोद पाठक के नेतृत्व में थाना व जल पुलिस की मदद से गौला नदी में पहुंच गई।
एक युवक नदी में बह कर गौला में बने टापू पर फंसा हुआ है। इस पर टीम ने नदी में फंसे एक व्यक्ति कृष्ण कुमार पुत्र नीरज भोला को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला और 108 के माध्यम से बेस अस्पताल हल्द्वानी भेजा। पुलिस के उक्त कार्य की क्षेत्र के लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल काठगोदाम श्याम सिंह राणा, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश व जल पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रताप गङिया शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश