हल्द्वानी : यहां नाबालिग को जाल में फंसा कर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के टीपीनगर इलाके में एक युवक ने कक्षा 8 में पढ़ने वाली नाबालिग को प्यार के जाल में फंसा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया परिवार वालों ने जब नाबालिग की मेडिकल जांच कराई तो गर्भवती होने का मामला सामने आया है. फिलहाल पीड़ित के मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड निवासी 20 वर्षीय संजय नाम का युवक टीपीनगर चौकी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार की चिकन शॉप में काम करता था और यहीं रहता था. चिकन शॉप के पास ही कक्षा आठ में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है. बताया जाता है कि संजय की छात्रा से दोस्ती हो गई और प्यार के जाल में फंसा कर उसने छात्रा से दुष्कर्म किया।
छात्रा की मां को पता लगा तो उसने बेटी का मोबाइल छीन लिया और सिम तोड़ कर फेंक दिया. साथ ही संजय के घर वालों को भी इसकी जानकारी दी जिसके बाद घर वालों ने काम करने के लिए संजय को दिल्ली भेज दिया. इसके बाद छात्रा चोरी-छिपे अपने पिता के मोबाइल से लड़के से बात करती रही. जब मां को इसकी जानकारी हुई तो उसने छात्रा को डांटा.मां को शक हुआ तो वह छात्रा को चिकित्सक के पास ले गई जहां पता लगा कि छात्रा दो माह की गर्भवती है।
छात्र के माँ जब डांट फटकार लगाई तो वह भाग कर प्रेमी के पास दिल्ली पहुंच गई। जिसके बाद छात्रा की मां ने टीपीनगर पुलिस को तहरीर सौंपी.पुलिस ने किसी तरह दोनों को दिल्ली से वापस बुलाया.यहां आते ही पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया. कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि छात्रा की मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने का पता लगा है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट