हल्द्वानी: ड्युटी से वापस लौट रहे होमगार्ड के जवान की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी में कल आयोजित ईजा बैणी महोत्सव में ड्यूटी के बाद घर वापस लौट रहे होमगार्ड के एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे थे, जहां पर वह जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महिलाओं के सम्मान में ईजा बैणी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे।
28 वर्षीय होमगार्ड का जवान दीपक पनेरु भी वीआईपी ड्यूटी के लिए हल्द्वानी आया था। वह ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अपने घर डालकन्या जा रहा था, अचानक बड़ोन चमोली गांव के पास चट्टान से नीचे गिरने पर दीपक पनेरु की मौत हो गई है। घटना रात 8:00 बजे की बताई जा रही है। होमगार्ड जवान दीपक पनेरु के दो बच्चे हैं और वह धारी तहसील के अंतर्गत तैनात है, ऐसे में उसके परिजनों में मातम का माहौल है, जिला प्रशासन और थाना खनस्यू मामले की जांच कर रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश