हल्द्वानी: यहां पुलिस/SST टीम की सघन वाहन चैकिंग अभियान में की 01 लाख की नगदी जप्त
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है।
आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा व SST टीम द्वारा गोलापार काठगोदाम बैरियर पर वाहन संख्या UP 25CD7314(मारुति स्विफ्ट डिजायर कार) को रोक कर चैक किया गया तो वाहन चालक विक्की गंगवार पुत्र लोकी राम गंगवार निवासी मितीपुर जोखनपुर बरेली उत्तर प्रदेश से कुल 1,00000 रुपये बरामद किये गए।
वाहन चालक विक्की गंगवार से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।
पुलिस/SST टीम-
1- विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम
2- अमर सिंह गढ़िया प्रभारी SST गौलापार

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश