हल्द्वानी: शहर के इस स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, तीन युवक युवतियां संदिग्ध हालत में गिरफ्तार
हल्द्वानी। शहर में चल रहे सपा सेंटर में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सीओ महिला सुरक्षा विभा दीक्षित के नेतृत्व में आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने कमुलुवागांजा रोड स्थित मून स्पा सेंटर पर छापेमारी की कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने स्पा सेंटर से तीन युवक और तीन युवतियों को अपने हिरासत में ले लिया है।
जिसके बाद उन्हें कोतवाली लेकर लाया गया है, सीओ महिला सुरक्षा विभा दीक्षित ने जानकारी देते बताया कि स्पा सेंटर को लेकर शिकायत मिल रही थी, पकड़े गए सभी लोग आपत्तिजनक हालत में थे जिसके बाद आज उन्होंने टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई की है। जहां से पुलिस और कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं, पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पकड़े गए तीन युवक और युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, लगातार इस तरह की कार्रवाई पुलिस के द्वारा आगे भी जारी रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश