हल्द्वानी: यहां स्कूल बस में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे,….देखिए वीडियो
हल्द्वानी। सुबह बरेली रोड पर मोटाहल्दू के पास एक स्कूल बस में आग लग गई। जिस वक्त बस में आग लगी उस समय दर्जनों बच्चे उसमें मौजूद थे। आग लगते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई।
उधर आग और धुआं देख कर आसपास मौजूद लोग बस की ओर दौड़ पड़े और आनन-फानन में बच्चों को बस में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि किसी बच्चे को किसी तरह का नुक़सान नहीं हुआ।
स्कूल बस शैमफोर्ड स्कूल की बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गयी। बच्चों को बाद में दूसरी बस से स्कूल भेजा गया। बस में संभवतः शार्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश