हल्द्वानी: यहां प्रेमी के साथ रंगरलियां मना रही थी महिला शिक्षिका, पति ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर…..
हल्द्वानी। शहर के रामपुर रोड इलाके में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पति ने जब इसका विरोध किया तो महिला शिक्षिका ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी धुनाई कर दी जिसके बाद पति कोतवाली पहुंचे और अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार रामपुर रोड निवासी एक महिला शिक्षिका नैनीताल के रामगढ़ स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाती है। छुट्टी के दौरान महिला अपने हल्द्वानी के आवास आई थी। महिला का पति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था है और किसी को प्लॉट दिखाने की वजह से घर से बाहर गया हुआ था। पति के जाने के बाद महिला शिक्षिका ने अपने प्रेमी को कमरे में बुलाया। इसी दौरान जब पति घर लौटा तो घर का दरवाजा बंद मिला। अभी देर तक पति के दरवाजा खटखटाने पर महिला ने दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर से एक युवक और महिला शिक्षिका बाहर निकली।
पति ने जब पत्नी से इस बारे में पूछताछ की तो महिला शिक्षिका भड़क गई और प्रेमी और महिला ने मिलकर पति की धुनाई कर दी। जिसके बाद पति हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही पति का कहना है कि उसको अपने पत्नी पर पहले से ही शक था कि वह उसके किसी अन्य युवक से अवैध संबंध है और उसने रंगे हाथों पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा। फिलहाल या घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!