हल्द्वानी – यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बैंक कर्मचारी की हुई दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड पर बेल बाबा मंदिर के पास शनिवार देर रात करीब करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दिया, हादसे में बाइक सवार एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश करते ट्रक को पुलिस ने टीपी नगर पुलिस चौकी से पहले ही पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि शहर के बरेली रोड निवासी 29 वर्षीय दीपक मनराल पुत्र गोपाल सिंह मनराल रुद्रपुर स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे.शनिवार रात वह बाइक से रुद्रपुर से हल्द्वानी लौट रहे थे. टांडा जंगल पार कर बेल बाबा मंदिर के निकट पहुचे ही थे इस दौरान पीछे आ रहे राजस्थान नंबर के एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. आसपास के लोगों के शोर मचाने ट्रक युवक को बाइक सहित घसीटते हुए ले गया।
टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि दीपक मनराल रुद्रपुर के एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे. घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश