हल्द्वानी: यहां जाम में फंसे एसएसपी मीणा, ड्यूटी से नदारद सिपाही को किया सस्पेंड; महिला होमगार्ड को दिया प्रशस्ति पत्र
हल्द्वानी। निरीक्षण के दौरान सिंधी चौराहे के पास जाम में फंसने पर एसएसपी ने ड्यूटी से गायब ट्रैफिक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। मौके पर अकेले ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहीं महिला होमगार्ड को उन्होंने प्रशस्ति पत्र दिया।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि वह शनिवार सुबह शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान सिंधी चौराहे पर जाम लगा था। जाम में एसएसपी फंस गए। वह जाम के बीच अपने वाहन से उतरे और ट्रैफिक सामान्य करने लगे। इस दौरान देखा तो वहां जिस सिपाही की ड्यूटी लगी थी वह मौके से नदारद था। इस पर एसएसपी ने कोतवाल और मंडी चौकी इंचार्ज को मौके पर बुलाया और एक घंटे सिंधी चौराहे पर ड्यूटी देने के निर्देश दिए। एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि महिला होमगार्ड चंपा पनेरू अकेले सिंधी चौराहे से ट्रैफिक को सामान्य करने में लगी हुई है।
इस पर एसएसपी ने होमगार्ड चंपा को दफ्तर पहुंचकर प्रशस्ति पत्र दिया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि ड्यूटी से नदारद ट्रैफिक कांस्टेबल ताज मोहम्मद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा