हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में एडमिशन को लेकर छात्र नेताओं ने किया हंगामा, पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज
हल्द्वानी। यहां एमबीपीजी (MBPG) कॉलेज में एडमिशन को लेकर छात्र नेता पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, बहुत से छात्र अभी भी एडमिशन से वंचित हैं. इसको लेकर एमबीपीजी के छात्र नेताओं ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया. इस दौरान एक छात्र बोतल में डीजल लेकर छत पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डीजल की बोतल छीन ली. कॉलेज में काफी देर तक हंगामा चलता रहा. जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. जिसके बाद छात्र इधर-उधर भागने लगे।
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी की गाड़ी को छात्र नेताओं ने रोक लिया और गेट पर ही धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को तितर-बितर किया. लाठीचार्ज में 1 छात्र नेता की सर में चोट लगी है. जबकि कुछ छात्रों के कपड़े भी फटे हैं।
छात्र नेताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से एडमिशन को लेकर कालेज प्रशासन से उनके द्वारा मांग की जा रही है. लेकिन कॉलेज प्रशासन एडमिशन से वंचित छात्रों को एडमिशन नहीं दे रहा है. छात्र नेताओं का कहना है कि बहुत से छात्र ऐसे हैं जो दूरदराज से आते हैं और उनका एडमिशन नहीं हो पा रहा है. अपनी मांगों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों के साथ उत्पीड़न करने का काम किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार