हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मचारियों ने एक दिवसीय किया धरना प्रदर्शन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में काम कर रहे उपनल कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि वह वर्षों से यहां कार्यरत हैं लेकिन न तो उन्हें नियमित किया जा रहा है और न समान वेतन दिया जा रहा है। उपनल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पीएस बोरा ने कहा कि राज्य सरकार अपने वादे से मुकर रही है। पूर्व हुए हड़ताल के दौरान धरना स्थल पर आकर सरकार के दो मंत्रियों ने उपनल कर्मचारियों को आश्वासन दिया था मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। लेकिन नियमितीकरण और समान कार्य, समान वेतन आज तक नहीं दिया गया।
श्री बोरा ने कहा कि उपनल कर्मचारी इस बार आर पार की लड़ाई लड़ेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक व्यापक आंदोलन किया जाएगा फिलहाल कार्य बहिष्कार कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा