हल्द्वानी- सुमित हृदयेश ने भाजपा को दिया झटका, भाजपा के इन कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में किया सामिल
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश नेआज रामलीला मैदान, सुभाषनगर में आयोजित एक जनसभा मे रामलीला कमेटी सुभाषनगर के पूर्व अध्यक्ष सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता मधुकर प्रताप बनोला, पूर्व नगर मंत्री भाजपा प्रमोद पिमोली, कमलेश बडोला, पूरन मेहरा, नानी चौहान, भुवनेश कुमार ने अपने साथियों ने कांग्रेस की सदस्य़ता ग्रहण की। सभी ने स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को सुभाषनगर क्षेत्र से भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया। सुमित हृदयेश ने बताया कि सुभाषनगर क्षेत्र उनका पड़ोस है और मां ने हमेशा अपने पड़ोस और पड़ोसियों का ख्याल रखा है।
जहां पानी की समस्या से परेशान सुभाषनगर क्षेत्र को ट्यूबेल सहित ओवरहैड टैंक देकर लोगों की समस्या हमने दूर की है। मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस क्षेत्र को स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सारी सुविधाओ से सम्पन्न बनाया। मैने मां से जनता को परिवार और एकजुट रखना सीखा है। अब आगे अपने पड़ोस का ख्याल रखना मेरी प्राथमिकता में रहेगा। जनसभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने की। इस दौरान विक्की त्रिपाठी, मनीष मटियानी, शांति दौसाद, पुष्पा कुँवर, पलक दानु, दीप पाठक, हरीश परगाई, सतनाम सिंह, हर्षित जोशी, कैलाश कुँवर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!