हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव 02 मई को, चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति घोषित
हल्द्वानी। टैक्स बार एसोसिएशन की आम सभा में आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सभा में सर्वसम्मति से श्री विनय टंडन, श्री संजय पांडे एवं श्री मनोज भंडारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है कि हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव दिनांक 02 मई को संपन्न कराए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—
नामांकन प्रक्रिया: 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगी
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल निर्धारित की गई है
मतदान: 02 मई को संपन्न होगा
हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न पदों के लिए संभावित प्रत्याशियों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने की जिम्मेदारी नियुक्त चुनाव अधिकारियों पर होगी।
इस चुनाव के माध्यम से हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जो आगामी कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी