हल्द्वानी: यहां अवैध निर्माणाधीन मकानों पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर,….देखें वीडियो
हल्द्वानी। बनभूलपुरा के बाद अब प्रशासन द्वारा गौलापार के बागजाला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। वन विभाग, प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्यवाही की है। जिसमें आज आठ अवैध निर्माणाधीन मकानों को जेसीबी से तोड़ा गया है। यह सभी मकान वन विभाग की भूमि पर बने हुए थे, जिन्हें वही के रहने वाले कुछ भू माफियाओं ने स्टैम्प पर बेच था।
विभाग द्वारा पूर्व में इन सभी को नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद आज यह कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, एसपी क्राइम हरबंश सिंह, सीओ नितिन लोहनी, तहसीलदार सचिन कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान एसडीएम हल्द्वानी पारितोष वर्मा ने बताया वन भूमि में अवैध मकान बने हुए थे, जिसको खाली करने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया था। ऐसे में आज पुलिस वन विभाग के साथ-साथ सँयुक्त रूप से या कार्यवाही की गई है। वहीं वन विभाग के एसडीओ ने कहा वन भूमि पर किसी भी तरह से अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
वही एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने बताया कार्यवाही के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है, फिलहाल प्रशासन वन भूमि को अवैध तरीके से बेचे जाने वाले भू माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी भी कर रहा है उनको चिन्हित किया जा रहा है।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण