हल्द्वानी: यहां RTO कार्यालय का प्रशासनिक अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी। विजिलेंस ने आरटीओ कार्यालय रामनगर के प्रशासनिक अधिकारी को 2200 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफ्तार। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी में शिकायत की थी कि आरटीओ कार्यालय रामनगर के प्रशासनिक अधिकारी ललित मोहन आर्या द्वारा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में प्रति फाईल 2200 की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।
बता दें कि टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को आरोपी ललित मोहन आर्य, प्रशासनिक अधिकारी, आरटीओ कार्यालय रामनगर को शिकायतकर्ता से रू0 2200/- रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरूस्कार की घोषणा की गयी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश