हल्द्वानी: यहां मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, यहां तीनपानी बाईपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास गड्ढे में गुरुवार को नवजात का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना में पहुंची वनभूलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवजात का शव फेंकने वाले की तलाश में जुट गयी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रंचिंग ग्राउंड के पास गड्ढे में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसआई संजीत राठौर के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजी गई। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों का भी जमावड़ा लग गया। शव को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। पुलिस ने भीड़ को हटाया। पूछताछ करने पर लोगों ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी भेजा दिया।
एसओ भाकुनी ने बताया कि शव दो या तीन दिन के नवजात का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी मिल पाएगी। बताया कि शव किसका है और क्यों फेंका गया इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा अस्पतालों में भी पूछताछ की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश