हल्द्वानी: चोरगलिया क्षेत्र के शेर नाले में बह गई कार, देखिए विडिओ……
हल्द्वानी। पहाड़ों पर पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई जगहों पर लैंडस्लाइड और जलभराव की खबरें भी सामनें आ रही है। लगातार बारिश के कारण बरसाती नाले भी उफान पर हैं। ऐसे में इन्हें पार करना खतरे से खाली नहीं है। इसके बावजूद भी कई युवक अपनी जान जोखिम में डालकर इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।
ताजा मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी का है। यहां चोरगलिया क्षेत्र में बहने वाला शेर नाला उफान पर है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। चोरगलिया क्षेत्र में शेर नाले को पार करने के उद्देश्य से कार चालक ने गाड़ी बरसाती नाले में उतार दी। जिसके बाद उफनते नाले में वह वाहन समेत फंस गया। साथ ही अधिक पानी होने के चलते उसकी कार बंद हो गई।
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। वाहन चालक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि किसी तरह का जानमाल का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। नाले से कार को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश