हल्द्वानी: यहां अवैध गैस रिफलिंग का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया भंडाफोड़,….मचा हड़कंप
हल्द्वानी। यहां सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने एक गोदाम में चल रहे अवैध गैस रिफलिंग कारोबार को पकड़ा गया है। मौके से गैस सिलेंडरों के साथ ही रिफलिंग में प्रयुक्त उपकरणों को जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा क्षेत्र के नोवा स्टील प्लांट की तरफ एक गोदाम के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर के जरिए टेंपो में गैस की रिफलिंग की जा रही थी। इसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को मिली तो वह एक्शन में आ गई। इस बीच उन्होंने मुखानी थाना पुलिस और पूर्ति विभाग को टीम के साथ मौके पर छापा मार दिया।
पुलिस को देखकर अवैध गैस रिफलिंग कर रहे कुछ लोग मौके से फरार हो गए। जांच में मौके पर पाया गया कि गोदाम में आधा दर्जन टेंपो में गैस रिफलिंग की जा रही है। साथ ही कई गैस सिलेंडर, रिफलिंग के उपकरण व मोटर को जब्त कर लिया गया। इस मामले में पूर्ति विभाग की टीम के द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया जा रहा है। इधर पुलिस ने गोदाम मालिक को हिरासत में ले लिया है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश