हल्द्वानी: यहां घर में सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, दो बच्चों समेत चार लोग झुलसे
हल्द्वानी। पीलीकोठी स्थित एक घर में चाय बनाते समय अचानक से गैस सिलेंडर फट गया. गैस सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग लग गई थी, जिसकी चपेट में घर के दो बच्चों समेत चार लोग आ गए थे. चारों लोग इस अग्निकांड में बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया. वहीं, आग से झुलसे चारों लोगों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, पीलीकोठी इलाके के श्याम गार्डेन में राम अवतार का परिवार रहता है. राम अवतार के घर में बुधवार शाम को पूजा-पाठ होनी थी, जिसके लिए पूरा परिवार एकत्र हुआ था. शाम को करीब साढ़े चार बजे घर की महिलाएं रसोई में चाय बना रही थी. तभी अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई थी. वहां मौजूद महिलाएं इससे पहले कुछ समझ पाती सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में देवरानी–जेठानी और दो बच्चे आ गए।
वहीं, घर में आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. आग मकान की तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी. पड़ोसियों के सहयोग से घरवालों का सुरक्षित बाहर निकाला गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया. इस अग्निकांड में घर में रखा अधिकांश सामान जल गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!