हल्द्वानी : 15 दिन से लापता रेंजर का शव भीमताल झील से बरामद
हल्द्वानी। लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल झील में मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवको निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद रेंजर के परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, आज भीमताल झील में सुबह झील किनारे शव उतरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को झील से बाहर निकाला और तलाशी ली। जिसमें पर्स में मिली फोटो से लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडेय के नाम से शिनाख्त की गई।
बता दे कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनात ऊंचापुल निवासी भाखड़ा रेंज के रेंजर हरीश चंद्र पांडे पिछले कुछ दिन से लापता हैं। लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडे की तलाश में मुखानी पुलिस भीमताल पहुंच चुकी थी।
रेंजर की आखिरी लोकेशन भीमताल बाजार में मिली थी। अंतिम बार उनकी लोकेशन भीमताल के एक सीसीटीवी में कैद हुई थी जिसके बाद पुलिस वही तलाश कर रही थी। उनकी पत्नी ऑटो में जगह जगह लोगों से पूछताछ कर लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश