हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवासी 12वीं की एक छात्रा कमरे में फंदे पर लटकी मिली। परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।
जानकारी के अनुसार, आदर्श कालोनी दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी सुरेश कुमार आगरी यहां परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी अदिती (17 वर्ष) शहर के निजी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह अदिती की प्री बोर्ड की परीक्षा थी। गुरुवार रात खाना खाने के बाद अदिती अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।घरवालों को लगा कि वह पढ़ रही है और काम खत्म करने के बाद घर के अन्य लोग भी सो गए। शुक्रवार की सुबह अतिदि की मां उठकर घर के कामों में व्यस्त हो गई, लेकिन जब काफी देर तक अदिती के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मां उसे उठाने पहुंची। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा न खुलने पर चिंतित घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर का नजारा देख होश उड़ गए।
अदिती अपने ही सफेद दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटक रही थी। आनन-फानन में घरवालों ने उसे फंदे से उतारा और एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दमुवाढूंगा चौकी प्रभारी महेंद्र राज ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि परिजनों ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। संभवत: इसी वजह से किशोरी ने आत्महत्या कर ली।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश