हल्द्वानी: यहां बैंक कर्मचारी का संदिग्ध अवस्था में मिला शव,…मचा हड़कंप
हल्द्वानी। नगर में स्थित बैंक से छुट्टी लेकर पीलिया झड़ाने निकले बैंक कर्मी की मौत हो गई। उसका शव ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।
जानकारी के अनुसार, आमवाला देहरादून निवासी राजन थापा (47 वर्ष) नैनीताल डिस्ट्रिक को-ऑपरेटिव बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था। पिछले कुछ दिनों से उसे पीलिया की शिकायत थी और किसी ने उसे बताया कि था गौलापार में पीलिया झाड़ने वाला है।
बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह बैंक से कुछ देर की छुट्टी ली थी। बैंक में बताया था कि वह गौलापार पीलिया झड़ाने जा रहा है। स्कूटी से निकला राजन वापस नहीं लौटा। कुछ लोगों ने उसे ट्रंचिंग ग्राउंड के पास पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे एसटीएच भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश