हल्द्वानी: सुशीला तिवारी हॉस्पिटल की इमरजेंसी के शौचालय में मिला मृत भ्रूण, मचा हड़कंप
हल्द्वानी। यहां सुशीला तिवारी हॉस्पिटल की इमरजेंसी के शौचालय में आज शुक्रवार को नवजात का भ्रूण मृत हालत में मिला है। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी में मृत भ्रूण मिलने की सूचना पर हलचल देख चिकित्साधिकारी एसटीएच डॉ.जीएस तितियाल व अन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तुरंत मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया को दी गई। टीम के साथ मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने भ्रूण के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया। वहीं इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश