हल्द्वानी : यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मौत,…वन विभाग में मचा हड़कंप
हल्द्वानी। नैनीताल हाईवे पर रविवार देर शाम गुलाबघाटी के पास एक गुलदार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ख्यालीराम आर्य ने बताया कि सूचना मिली कि हल्द्वानी–नैनीताल रोड गुलाब भाटी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत हुई है। जांच पड़ताल में पता चला कि नर गुलदार की उम्र करीब 4 साल के आसपास है गुलदार की टक्कर किस वाहन से हुई है अभी इसका पता नहीं चल पाया है फिलहाल गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सोमवार को पशु चिकित्सकों की पैनल गुलदार की पोस्टमार्टम करेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जिस वाहन से गुलदार की टक्कर हुई है उसकी तलाश की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!