हल्द्वानी: यहां होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की हुई मौत, मचा हड़कंप
हल्द्वानी। यहां रोडवेज स्टेशन के पास स्थित एक होटल में महिला के साथ ठहरे एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मूल रूप से थराली जिला चमोली के रहने वाले दिनेश लाल (55) के रूप में हुई है। वह जिला विकास कार्यालय भीमताल स्थित पशु पालन विभाग में बड़े बाबू के पद पर तैनात थे। बताया गया है कि मंगलवार की शाम वह विभाग में ही पौड़ी गढ़वाल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर तैनात अपनी महिला मित्र के साथ होटल में ठहरे थे। बुधवार सुबह वह नींद से नहीं उठे।
इस पर उनके साथ होटल में रुकी महिला ने होटल कर्मियों को इसकी सूचना दी। होटल कर्मियों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे का जायजा लिया। पुलिस ने महिला से भी पूछताछ की। महिला ने पुलिस को बताया कि रात में दिनेश ने शराब पीने के बाद हृदय रोग संबंधी दवा खाई थी। सुबह जब वह उठी तो दिनेश की मौत हो चुकी थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल