हल्द्वानी: यहां कल लगेगा रोजगार मेला, यह 12 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
हल्द्वानी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि नगर सेवायोजन कार्यालय आईटीआई परिसर हल्द्वानी में 13 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें विभिन्न 12 कंपनियां सैकड़ों की संख्या में रोजगार उपलब्ध कराएंगी । जिसमें कई पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी में 13 दिसम्बर बुधवार को प्रातः 10 बजे से नगर सेवायोजन कार्यालय आईटीआई परिसर में रोजगार मेले लगने वाला है। इस मेले के तहत 836 विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इस मेले में 12 प्रमुख औद्योगिक संस्थानों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। रोजगार मेले में 10वीं पास से स्नातकोत्तर व डिप्लोमा धारक पुरुष महिला अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि एक दिवसीय रोजगार मेले के लिए सिडकुल पंतनगर, सितारगंज, हरिद्वार, देहरादून में स्थापित प्रमुख औद्योगिक इकाइयों, होटल सेक्टर व राज्य के बाहर स्थापित औद्योगिक इकाइयों से संपर्क किया जा रहा है।
इस मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 4 पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा हैं।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद