हल्द्वानी: यहां खाई में गिरा ट्रक में लगी आग, चालक घायल,….देखें वीडियो
हल्द्वानी। बायपास रोड पर गोला पुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।
अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि घटना बुधवार सुबह 4:00 बजे के आसपास की है। अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि गोलापार पुल के पास UP25CT6130 (18 टायरा ट्रक) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। जिस कारण उसमें आग लगी हुई है। यही ट्रक की आग जंगलो की तरफ फैल रही है।
जिसके बाद तुरंत अग्निशमन की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया है। गनीमत रही कि ट्रक खाई में गिरते ही घायल ट्रक चालक किसी तरह से ट्रक से बाहर निकल सड़क तक पहुंचा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश