हल्द्वानी: यहां पहले पत्नी ने खाया जहर तो एसटीएच में कराया भर्ती, अब पति ने दे दी जान
हल्द्वानी। भीमताल निवासी महिला ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पत्नी के जहर खाने से तनाव में आ आए पति ने बृहस्पतिवार को जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
भीमताल ब्लॉक के भाकर गांव निवासी भुवन पलड़िया (37) एक स्कूल में माली था। उसकी पत्नी रंजना पलड़िया ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया था। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे एसटीएच लेकर आए। वह एसटीएच में आईसीयू में भर्ती है जहां खतरे से बाहर नहीं है।
इधर, घटना से भुवन तनाव में था। परिवार वालों ने बताया कि वह बार-बार यही कहता था कि मैं अब लोगों को क्या मुंह दिखाऊंगा। वह पत्नी के उपचार के लिए हल्द्वानी में ही था। बृहस्पतिवार को भुवन मोतीनगर में बेसुध अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों को पता चला तो किसी तरह परिजनों और पुलिस से संपर्क किया गया। उसे उपचार के लिए एसटीएच लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। अभी पंचनामा भी नहीं किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश