हल्द्वानी: होली खेलने के बाद सहेली को छोड़ने जा रही युवती की स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, सहेली गंभीर घायल
हल्द्वानी। पूरे देश में बुधवार को प्यार व स्नेह का प्रतीक होली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था तो वही हल्द्वानी में एक घर में होली की खुशियां मातम में बदल गई। यहां एक युवती की स्कूटी को पुलिस लिखी गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवती की सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, हर्षिता वर्मा(22) पुत्री संजीव वर्मा निवासी रूप नगर होली खेलने के बाद अपनी सहेली लवेया जोशी को छोड़ने उसके घर जा रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे हर्षिता की इलेक्ट्रिक स्कूटी को केवीएम स्कूल के पास पुलिस लिखी गाड़ी ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हर्षिता नोएडा में काम करती थी। वह होली पर घर आई हुई थी। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश