हल्द्वानी: यहां चिकित्सक के घर से नौकरानी ने उड़ाई लाखों की रकम,…गिरफ्तार
हल्द्वानी। चिकित्सक के घर से लगातार पैसे चोरी हो रहे थे। लंबे समय बाद भी जब चोरी की घटना नहीं रूकी तो चिकित्सक ने चोर को पकड़ने की योजना बनाई और घर में हैंडीकैम कैमरा लगाकर लाखों की रकम रख दी। इसके बाद जैसे ही पैसे चोरी हुए भेद खुल गया। पुलिस ने चोरी के आरोप में घर में काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, एक निजी अस्पताल के चिकित्सक राहुल सिंह निवासी कृष्ण कुंज ने तहरीर दी कि घर में काम करने वाली मधु पत्नी हुकुम सिंह निवासी कुमाऊं कॉलोनी, दमुवाढुंगा आए दिन घर से पैसे चोरी कर ले जा रही है। पूर्व में रकम छोटी होने के चलते उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया तो आरोपी महिला के हौंसले बुलंद होने लगे। इस बीच 25 जुलाई को मधु ने घर से 4.70 लाख की रकम उड़ा ली। जब हैंडी कैमरा चैक किया गया तो उसमें नौकरानी चोरी करते हुए दिख गई।
पीड़ित का कहना है कि नौकरानी घर से तीन साल में करीब 11 लाख रूपये चोरी कर चुकी है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस पर कोतवाली की महिला टीम उपनिरीक्षक मंजू ज्याला व कांस्टेबल प्रकाश बडाल ने आरोपी नौकरानी मधु को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ हीचोरी के 4.77 लाख रूपये बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार जांच में आरोपी के बैंक खाते में भी चोरी किए गए 6.30 लाख जमा करना प्रकाश में आया है।
पुलिस पूछताछ में नौकरानी ने जुर्म कबूल कर लिया है। इस पर पुलिस बैंक खाते को फ्रिज करने की कार्रवाई कर रही है। साथ ही पुलिस ने आरोपी नौकरानी को कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद