हल्द्वानी : यहां होटल में प्रेमी संग रंगरेलिया मनाते पति ने पकड़ा रंगेहाथ, फिर पहुंचे….
हल्द्वानी। प्रेमी के साथ होटल में रंगरेलिया मनाने पहुंची दो बच्चों की मां को पति ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद होटल में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों को कोतवाली लाया गया है।
पुलिस के मुताबकि पीलीकोठी निवासी एक व्यक्ति वाहन चलाता है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। सोमवार को चालक की पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पति को पत्नी के चाल-चलन में पहले से ही शक था। घर से निकलते ही पति ने पत्नी का पीछा करना शुरू कर दिया। पत्नी के खान चंद मार्केट स्थित एक होटल में घुसते ही पति को मामला समझ में आ गया। पति भी होटल के कमरे में पहुंच गया। पति को देखकर पत्नी और प्रेमी में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते होटल में ही हंगामा शुरू हो गया। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। यहां पति अपनी पत्नी को घर नहीं ले जाने की जिद पर अड़ गया। एसआई कुमकुम धानिक ने बताया कि दोनों की काउंसलिंग की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश