हल्द्वानी: यहां स्पा सेंटर के मैनेजर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती,…..मामला दर्ज
हल्द्वानी। शहर में स्थित एक स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला को मैनेजर ने शादी का झांसा दुष्कर्म किया. जिसके बाद महिला गर्भवती हो गई. जब पीड़िता ने मैनेजर से शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने एक स्पा सेंटर के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी मैनेजर पहले से शादीशुदा है. उसके बच्चे भी हैं।
उप निरीक्षक विजय मेहता ने बताया गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया वह नैनीताल के स्पा सेंटर में पिछले 2 साल से काम कर रही है. इस दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर ने उसे शादी का झांसा दिया. जिसके बाद मैनेजर ने करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया. जिससे वह गर्भवती भी हो गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश