हल्द्वानी : यहां लापता महिला का इस हाल में मिली लास, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. महिला की पहचान तारा देवी उम्र 46 साल के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कमलवा गांजा क्षेत्र स्थित जंगल किनारे एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है. आशंका जताई जा रही है कि महिला का शव कुछ दिन पुराना है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई. बताया जा रहा है कि महिला 26 मार्च से लापता थी, जिससे उसके परिवार ने महिला की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा. ऐसे में परिजनों ने 30 मार्च को मुखानी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मुखानी थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा. उन्होंने कहा कि बहरहाल परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश